भूमि पूजन: नवदुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू

30वें श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव में 11 अक्टूबर से माँ जगतजननी के भव्य दर्शन होंगे शुरू

भरथना,इटावा। जगतजननी माँ भगवती के गगनभेदी उद्घोषों के बीच भूमि पूजन के साथ 30वें श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गईं। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित उक्त धार्मिक अनुष्ठान 11 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर 19 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा तथा प्रतिमाओं का विसर्जन 20 अक्टूबर को होगा।

श्री नवदुर्गा पूजा समिति भरथना के तत्वाधान् में कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित राजाराम पोरवाल (पीतल वालों) के हाता में आगामी 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सम्पन्न होने वाले 30वें श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गईं। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू व समिति संरक्षक पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, पीठाधीश्वर श्याम सुन्दर चौरसिया,रूपकिशोर गुप्ता रूपे,राजीव पोरवाल,अरविन्द चौरसिया,नेक्से पोरवाल, चेतन पोरवाल आदि समाजसेवियों ने समिति पदाधिकारियों के साथ आचार्य राहुल दीक्षित द्वारा कराये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन उपरान्त फांवडा मारकर विधिवत भूमि पूजन किया।

भूमि पूजन के दौरान समिति अध्यक्ष सोनू मिश्रा (डीलर), महामंत्री ओमजी पोरवाल,कोषाध्यक्ष विपिन पोरवाल,सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव,हरिओम दुबे, भरत पोरवाल, राजू माहेश्वरी,मीनू दुबे,डा. योगेन्द्र दुबे,शैलू शुक्ला, संजू पोरवाल,विनोद गुप्ता,राजेश यादव पण्डा,रोहित गुप्ता,गुड्डू चौरसिया,निशान्त पोरवाल,भगवान दास पोरवाल,छेदीलाल कश्यप,रितिक पोरवाल, पम्मी यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button