डंपर से भिड़ी स्लीपर बस:परिचालक घायल

ओवरब्रिज पर हुआ हादसा

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार अलसुबह करीब चार बजे एक सड़क हादसे में बनारस से दिल्ली की ओर त्योहार पर सवारियां लेने खाली जा रही एक स्लीपर बस नगर स्थित बस स्टैंड ओवरब्रिज पर आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर बस के अगले हिस्से में लगी,जिससे परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। केंद्र अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने घायल शिवम चौहान पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी अकबरपुर थाना मालवन जनपद एटा को प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत देखते हुए सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।हादसे के बाद ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष कमल भाटी और हाईवे इंसिडेंट मैनेजर सुनित चौहान ने मौके पर पहुंचकर बस को क्रेन की मदद से हटवाया और सर्विस रोड पर खड़ा कराया,जिससे आवागमन सुचारु हो सका।

Related Articles

Back to top button