टेसू संग झेंझी की विदाई देख फफक पड़ीं महिलाएं

झेंझी की विदाई में महिलाओं को दिखा बेटियों से बिछड़ना,हुईं भावुक

भरथना,इटावा। भरथना तहसील क्षेत्र में बीते दिन रविवार को पारम्परिक और पौराणिक लोक मान्यताओं के चलते दशहरा से शुरू होकर शरद पूर्णमा तक चलने वाले टेसू-झेंझी का विवाह छोटे-बड़े उत्सवों के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया।

इस उत्सव को छोटे बच्चों ने दशहरा के दिन से ही कुछ अलग ढंग से मनाया,छोटे बच्चे व किशोरों ने टेसू के पुतले को दूल्हे की तरह अच्छे से सजा-धजाकर उसमें लाइटिंग जलाकर गली-गली,घर-घर और बाजारों में दुकानदारों से लोकगीत “मेरा टेसू यहीं खड़ा,खाने को मांगे दही बड़ा” और “टेसू अटर करे टेसू मटर करे,टेसू लैईकै टरे” सुनाकर खूब रूपए पैसे एकत्रित किए,वहीं गाँव गली की छोटी बच्चियों व किशोरियों ने भी अपनी झेंझी को गोटेदार लाल चुनरी से दुल्हन की तरह सजा धजाकर टोकरी में अपनी झेंझी रखकर घर-घर पहुंचकर ढोलक की थाप पर झेंझी के लोकगीत सुनाए और खूब मस्ती कर घरों से अनाज रूपए और पैसे एकत्रित किए।

और शरद पूर्णमा का वह दिन भी आ गया जब टेसू-झेंझी का विवाह सम्पन्न होना था,टेसू और झेंझी दोनों पक्षों के बच्चों ने एकत्रित रूपए पैसों से उत्सव जैसी व्यवस्था कर भव्य भोजन भंडारा कर गाजे बाजे के साथ खूब मस्ती करते हुए टेसू-झेंझी का विवाह सम्पन्न कराया।

टेसू-झेंझी के इस विवाह उत्सव में जहां टेसू की बारात निकलने के दौरान बच्चों ने बैंड बाजों की धुनों पर जमकर डांस किया तो वहीं झेंझी पक्ष की बच्चियों ने महिलाओं के साथ जमकर नृत्य किया।

टेसू का झेंझी के साथ विधि विधान के साथ विवाह होने के उपरान्त जैसे ही टेसू के साथ झेंझी की विदाई का अवसर आया उत्सव में मौजूद महिलाएं भावुक होकर फफक पड़ीं,उन्हें एकाएक अपनी बेटी की विदाई बिछड़ना याद आ गया।

आपको बतादें भरथना कस्बा के मोहल्ला श्रीनगर में आयोजित टेसू-झेंझी का विवाह समारोह में कुंज कुमार का टेसू और कु.स्वाती की झेंझी के अलावा अंशुल सविता का टेसू और कु.अंशिका कश्यप की झेंझी का भव्यता के साथ उत्सव में विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें बंदनी, गुंजन,सृष्टि,शिवम, सत्यम,कृष्णा,शिवम यादव,अगम,पूर्व सभासद दीपक यादव,सत्येंद्र कुमार,डॉ.भुवनेश यादव, फौजी सुदेश यादव, मुलायम सिंह मंत्री,आनंद कुमार,शरद यादव, अंजली,साधना,कनक, तनिष्का चक,अन्यन्या, अनिल वर्मा,विनीत कश्यप,श्यामू वर्मा, रामबिहारी सविता, सुनील,प्रांशुल,सम्राट चक,महेश चंद यादव, बृजेश कश्यप आदि सैकड़ों महिला-पुरुष, युवक युवतियां बुजर्ग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button