8 साल के हिंदू लड़के को धार्मिक भेदभाव के कारण स्कूल छोड़ने पर किया गया मजबूर
school child torture: आठ साल के हिंदू छात्र के साथ धार्मिक भेदभाव का मामला सामने आया। स्कूल ने तिलक लगाने के बाद बच्चे को स्कूल से बाहर किया।
school child torture: इंग्लैंड के लंदन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक हिंदू छात्र को उसके धर्म के कारण स्कूल से बाहर कर दिया गया। यह मामला एक प्राइमरी स्कूल में सामने आया जब 8 साल के छात्र ने अपने माथे पर तिलक लगाया था। तिलक हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण धार्मिक प्रतीक है जो एक व्यक्ति की धार्मिक पहचान को दर्शाता है। इस घटना ने न केवल छात्र के व्यक्तिगत विश्वासों को चुनौती दी बल्कि इसने स्कूल की आंतरिक नीति और संस्कृति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्कूल प्रशासन की प्रतिक्रिया पर बवाल
स्कूल प्रशासन पर यह आरोप है कि तिलक लगाने के बाद छात्र को न केवल मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया बल्कि उसे स्कूल के गतिविधियों से भी हटा दिया गया। विशेष रूप से स्कूल के प्रिंसिपल पर यह आरोप भी है कि वह छुट्टी के दौरान लड़के के ऊपर लगातार नजर रख रहे थे जिससे लड़का डर के कारण अकेला हो गया और अपना खेल छोड़कर अन्य बच्चों से अलग हो गया। इन घटनाओं के बाद ‘इनसाइट UK’ संगठन ने इसे पूरी तरह से गलत और असंवेदनशील कदम बताया है।
इस मामले ने एक और महत्वपूर्ण मुद्दे को सामने रखा है- धार्मिक विविधता और स्कूलों में इसके प्रति असंवेदनशीलता। हिंदू माता-पिता ने बार-बार स्कूल प्रशासन से धार्मिक रीति-रिवाजों के महत्व पर चर्चा की मगर कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। इसके विपरीत स्कूल प्रशासन ने हिंदू धर्म पर प्रश्न उठाए और इसे खारिज करने की कोशिश की। ऐसे मामले यह दिखाते हैं कि हमारे समाज में धार्मिक असहिष्णुता के प्रति जागरूकता की कमी है।
इक्वालिटी एक्ट 2010 और धार्मिक भेदभाव
‘इनसाइट UK’ ने इस घटना को ब्रिटेन के इक्वालिटी एक्ट 2010 के तहत धार्मिक भेदभाव का स्पष्ट उदाहरण माना है। संस्था का कहना है कि इस तरह के भेदभाव से न केवल बच्चे का मानसिक और भावनात्मक विकास प्रभावित हो सकता है।
India-Afghanistan Relations: अफगानिस्तान में अचानक क्यों बंद हुई पाकिस्तानी दवाएं, वजह है भारत
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
ये घटना हिंदू और भारतीय समुदाय के लिए चिंता का कारण बन गई है। कई हिंदू माता-पिता का कहना है कि यह केवल एक लड़के की व्यक्तिगत समस्या नहीं बल्कि पूरे समुदाय के धर्म और संस्कृति को चुनौती देने वाली घटना है। ‘इनसाइट UK’ ने दावा किया कि इस घटना में अकेले नहीं बल्कि कम से कम चार अन्य बच्चों को भी इसी तरह के भेदभाव का सामना करना पड़ा है।



