2 लाख लगाएं और पाएं दो लाख 83 हजार से ज़्यादा की पक्की इनकम
SBI Deposit Schemes: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस साल रेपो रेट में 1.25 परसेंट की कटौती की है। अब रेपो रेट 0.25 परसेंट कम हो कर 5.25 परसेंट हो गया है। इस कटौती के बाद कई बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दरें कम कर दी हैं। हालांकि, देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अभी भी कुछ खास वक्त की FD पर अच्छा ब्याज दे रहा है।
सीनियर सिटिजन को 7.05% का बड़ा फायदा
SBI में 7 दिन से लेकर 10 साल तक के समय के लिए FD अकाउंट खोलने की सुविधा है। बैंक अभी FD अकाउंट पर 3.05 परसेंट से 7.05 परसेंट तक का ब्याज दे रहा है। खास बात ये है कि 60 साल से ज़्यादा उम्र के सीनियर सिटिजन को SBI की 5 साल की FD स्कीम में सबसे ज़्यादा 7.05 परसेंट का ब्याज मिल रहा है। इसकी तुलना में आम लोगों के लिए ये रेट 6.05 परसेंट है। साथ ही, 444 दिन की ‘अमृत वृष्टि’ स्पेशल FD स्कीम पर आम नागरिकों को 6.45 परसेंट और सीनियर नागरिकों को 6.95 परसेंट ब्याज मिल रहा है।
2 लाख पर पक्की इनकम
अगर आप सीनियर नागरिक के तौर पर SBI की 5 साल की FD में 2 लाख रुपये जमा करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी के बाद कुल 2,83,652 रुपये मिलेंगे। इसमें 83,652 रुपये का फिक्स्ड ब्याज शामिल है। इसका मतलब है कि सिर्फ 2 लाख रुपये के निवेश पर 5 साल में 83 हजार से ज़्यादा इनकम पक्की है।
Yearender 2025: 2025 में पैसे से जुड़े 7 बड़े बदलाव, इससे आपको कितना फायदा हुआ
अगर कोई आम नागरिक (60 साल से कम उम्र का) इसी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करता है, तो उसे 6.05 परसेंट की दर से मैच्योरिटी के बाद कुल 2,70,035 रुपये मिलेंगे, जिसमें 70,035 रुपये का ब्याज शामिल है।
इन आंकड़ों से यह साफ है कि मौजूदा कम ब्याज दर के माहौल में भी, SBI का 5 साल की FD में 7.05% का बंपर रिटर्न सुरक्षित और फिक्स्ड इनकम के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो रहा है, खासकर सीनियर सिटिजन के लिए।



