चेहरा रहेगा कूल-कूल: गर्मियों में लालिमा और जलन को कहें बाय-बाय, करें ये उपाय

Skin Home Remedy: गर्मी में चेहरे का लाल होना आम समस्या है। जानें इसके कारण, बचाव के तरीके और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

Skin Home Remedy: गर्मियों में बहुत से लोग चेहरे पर अचानक लालिमा महसूस करते हैं। यह सिर्फ सौंदर्य का मसला नहीं बल्कि शरीर की प्रतिक्रिया भी हो सकती है। जब तापमान बढ़ता है, शरीर अपने ताप को नियंत्रित करने के लिए ब्लड वेसल्स फैलाता है। इसे वैसोरिलेशन कहते हैं। इसके कारण चेहरे पर रक्त प्रवाह बढ़ता है और लालिमा दिखती है।

क्यों होती है त्वचा लाल

सूरज की तेज किरणें त्वचा को प्रभावित करती हैं। कई बार यह सनबर्न या जलन की वजह बन सकती है। पानी की कमी से शरीर का ताप संतुलन बिगड़ता है और त्वचा संवेदनशील हो जाती है। कुछ लोगों की त्वचा जल्दी प्रतिक्रिया देती है, इसलिए गर्मी, पसीना या सूरज की रोशनी से तुरंत चेहरे पर लालिमा आ जाती है। लगातार या अत्यधिक लालिमा प्रोसेसिया जैसी त्वचा की समस्याओं का संकेत भी हो सकती है।

गर्मियों में बचाव के आसान उपाय

  • सनस्क्रीन लगाना: घर से निकलने से पहले कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • त्वचा को ठंडा रखना: एलोवेरा जेल या गुलाब जल लगाने से त्वचा शांत रहती है और लालिमा कम होती है।
  • पानी पीना: दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है।
  • धूप से बचाव: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच सीधे सूरज की रोशनी से बचें।
  • माइल्ड प्रोडक्ट इस्तेमाल करें: बहुत भारी या रसायनिक प्रोडक्ट त्वचा को और इरिटेट कर सकते हैं।

खरबूजे के बीज फेंकने की गलती कभी न करें, फायदे जानकर पछताएंगे

कब डॉक्टर से सलाह लें

अगर चेहरे की लालिमा लगातार बनी रहे, जलन, दर्द या खुजली हो, छोटे दाने या सूजन दिखाई दे, तो यह केवल गर्मी का असर नहीं हो सकता। ऐसे मामलों में डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button