21 नवंबर से घंटाघर रामलीला मैदान में शुरु होगा रॉयल सर्कस, रोमांचक प्रस्तुतियों के लिए तैयार शहरवासी

गाजियाबाद। घंटाघर रामलीला मैदान में 21 नवंबर से रॉयल सर्कस अपने रोमांच और आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ शहरवासियों का मनोरंजन करने आ रहा है। यह सर्कस लगभग दो महीने तक, यानी जनवरी माह तक चलेगा।
आयोजन की जानकारी देते हुए सर्कस प्रबंधक विनोद यादव ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सभी कलाकार एवं तकनीकी टीमें मैदान में पहुंच चुकी हैं। इस बार सर्कस में कई नए आकर्षण देखने को मिलेंगे जिनमें हवाई झूला, जादुई करतब, बाइक स्टंट, पशु आधारित प्रस्तुतियां और हास्य कलाकारों की मनोरंजक एक्ट शामिल हैं।



