रोटरी क्लब ग़ाज़ियाबाद विकास ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

ग़ाज़ियाबाद। रोटरी क्लब ग़ाज़ियाबाद विकास की ओर से पंजाब राज्य में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। ज़िलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद की ओर से आए ट्रेनी आईएएस आयुष जैन ने शम्भू दयाल दयानंद वैदिक सन्यास आश्रम, दयानंद नगर से हरी झंडी दिखाकर ट्रक को आर्य समाज, बरनाला जिला गुरदासपुर, पंजाब के लिए रवाना किया।

राहत सामग्री में विशेष रूप से 100 कंबल, 100 चादरें, महिलाओं और बच्चों के नए कपड़े, मेडिकल किट, मच्छरदानी, दाल-चावल व आटे के कट्टे, नहाने का साबुन, सर्फ, बिस्कुट और रस के पैकेट शामिल किए गए हैं।इस अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा आश्रम के बच्चों को भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रो. नीरज गुप्ता, रो. योगेश गर्ग, रो. कैलाश गोयल, रो. विजय जिंदल, रो. पवन गुप्ता के साथ-साथ शिक्षकगण और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि रोटरी क्लब समाजसेवा और आपदा के समय मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

Related Articles

Back to top button