अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप
पुलिस ने जांच कर दो तरफा मारपीट का मामला बताकर किया रफा रफा

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमायन के ग्रामीणों में शुक्रवार की दोपहर पौने 2 बजे उस हड़कंप मच गया जब भोली चौराहे स्थित खड़ी एक नामजद नम्बर वाली लग्जरी कार में सवार चार अज्ञात युवकों ने पीछा करके एक साइकिल सवार नहर विभाग से रिटायर्ड कर्मी वृद्ध 70 वर्षीय किसान की साइकिल के कट मार कर सड़क पर गिरा लिया और मार पीट कर कार में डालकर अपहरण कर कार वापस दौड़ा दी।
खेतों में कृषि कार्य कर रहे किसानों ने जैसे ही उक्त घटना को देखा चीख पुकार लगाकर शोर शुरू कर दियाजिस्की सूचना पर गांव से ड्रेनों ग्रामीण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार के पीछे दौड़ पड़े और ग्रामीणों ने उक्त कार को भोली चौराहे पर घेरा बंदी कर रोक लिया जिसमें ग्रामीणों ने बल पूर्वक मौजूद अपहृत मानसिंह परिहार पुत्र छोटे सिंह परिहार निवासी रमायन को ग्रामीणों ने पहले बदमाशों के चंगुल से मुक्त कराया और आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बदमाश को को पकड़ कर पीटते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि घटना अपहरण की नहीं बल्कि आपसी दो तरफा मारपीट की है।
जिसके बाद दोनों पक्षों के मध्य आपसी समझौता होने के बाद पुलिस ने समझौता कर दोनों पक्षों को छोड़ दिया है।



