महंगी से महंगी दवा भी हो जाएगी बेअसर! अगर आप भी गोली खाते समय कर रहे हैं ये जानलेवा लापरवाही

Right way to take medicine: अक्सर हम बीमारी में दवाई की डोज और टाइमिंग का तो पूरा ध्यान रखते हैं, मगर गोली निगलते समय पानी की मात्रा पर गौर करना भूल जाते हैं। ज्यादातर लोग जल्दबाजी में महज दो-तीन घूंट पानी पीकर ही दवा निगल लेते हैं या सुबह की चाय, कॉफी और जूस के साथ ही गोली खा लेते हैं। अगर आप भी ऐसी ही गलतियां कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं क्योंकि आपकी यह लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कम पानी के साथ दवा निगलने से गोली गले या खाने की नली (Esophagus) में चिपक सकती है, जिससे गंभीर जलन, अल्सर और दवा को घुलने में देरी जैसी समस्याएं पैदा होने का खतरा रहता है। लीलावती अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सी.सी. नायर बताते हैं कि किसी भी कैप्सूल या गोली को हमेशा एक पूरे गिलास यानी करीब 200 से 250 मिलीलीटर सादे पानी के साथ लेना चाहिए।

दवा खाने के बाद क्या करना चाहिए

भरपूर पानी पीने से दवा आसानी से पेट तक पहुंचती है और गले में अटकने का डर नहीं रहता। वहीं, सीके बिड़ला अस्पताल की डॉ. मनीषा अरोड़ा सलाह देती हैं कि दवा खाते ही तुरंत बिस्तर पर लेटने की गलती कभी न करें। गोली निगलने के बाद कम से कम 30 मिनट तक बैठे या खड़े रहना चाहिए, वरना तुरंत लेटने से एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन की शिकायत हो सकती है।

सुबह पेट नहीं होता साफ; रात को खा लें ये 2 ‘काले फल’, अगले ही मिनट खाली हो जाएगा पेट!

इसके अलावा, दवा को हमेशा सामान्य तापमान वाले या हल्के गुनगुने सादे पानी के साथ ही लेना चाहिए। बहुत ठंडे या बहुत गर्म पानी की कोई जरूरत नहीं होती। हालांकि, जिन लोगों को किडनी या दिल की बीमारी के कारण डॉक्टरों ने कम पानी पीने की सख्त हिदायत दी है, उन्हें अपनी मर्जी से पानी की मात्रा नहीं बढ़ानी चाहिए। अगली बार जब भी आप या आपके परिवार का कोई सदस्य दवा ले, तो पूरा एक गिलास पानी जरूर पिएं और दवा खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें ताकि शरीर को दवा का पूरा फायदा मिल सके।

Related Articles

Back to top button