देश में केवल 2 सीएम ऐसे जिनके पास नहीं है 1 करोड़ भी, जानिए कौन हैं सबसे गरीब मुख्यमंत्री

Richest Chief Minister in India 2026: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने देश के 31 मौजूदा मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामों के आधार पर उनकी घोषित संपत्ति और आपराधिक मामलों से जुड़ा आंकड़ा जारी किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, सभी मुख्यमंत्रियों की कुल घोषित संपत्ति लगभग 3,660 करोड़ है, जबकि प्रति मुख्यमंत्री औसत संपत्ति ₹118.07 करोड़ दर्ज की गई है। इस सूची में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने 1,413 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।

ये हैं देश के 4 सबसे अमीर मुख्यमंत्री

रिपोर्ट के मुताबिक देश में चार मुख्यमंत्री अरबपति हैं। डीके शिवकुमार के बाद दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू हैं, जिनकी घोषित संपत्ति ₹931 करोड़ है।

तीसरे स्थान पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय हैं, जिनकी कुल संपत्ति ₹648 करोड़ बताई गई है। इसमें लगभग ₹404 करोड़ की चल और ₹220 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। चौथे स्थान पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं, जिनकी घोषित संपत्ति ₹332 करोड़ है।

अन्य प्रमुख राज्यों के मुख्यमंत्रियों की घोषित संपत्ति पर नजर डालें तो दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास ₹5.31 करोड़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास ₹5.80 करोड़ और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के पास ₹7.81 करोड़ की संपत्ति है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ₹1.97 करोड़ की संपत्ति घोषित की है, जिसमें लगभग ₹30.35 लाख की चल संपत्ति शामिल है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषित कुल संपत्ति ₹1.54 करोड़ है।

जानें सबसे गरीब कौन

रिपोर्ट के अनुसार, 31 में से केवल दो मुख्यमंत्रियों की घोषित संपत्ति ₹1 करोड़ से कम है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने ₹55 लाख की कुल संपत्ति घोषित की है और किसी भी अचल संपत्ति का उल्लेख नहीं किया है।

अगर आपका भी फंसा है सहारा में पैसा, तो तुरंत डायल करें ये सीक्रेट नंबर, विभाग सीधे करेगा आपकी मदद

इसके बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी हैं, जिनकी घोषित संपत्ति ₹85 लाख है। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने करीब ₹1 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।

Related Articles

Back to top button