Putin India Visit: पुतिन की खुली चुनौती, भारत को रूसी तेल मिलता रहेगा चाहे ट्रंप कुछ भी कर ले

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin दो दिन के भारत दौरे पर आए और शुक्रवार को PM Modi के साथ संयुक्त बयान दिया। इस बयान में पुतिन ने साफ साफ शब्दों में कह दिया कि भारत को रूस से तेल की सप्लाई किसी भी हाल में बंद नहीं होगी। यह बात अमेरिका के लिए करारा झटका मानी जा रही है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) लगातार भारत से रूसी तेल खरीदना बंद करने की धमकी दे रहे हैं। ट्रंप तो यहाँ तक कर चुके हैं कि रूसी तेल लेने पर भारत को 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया जिससे कुल टैरिफ 50 फीसदी तक पहुँच गया।

पुतिन ने हैदराबाद हाउस में मीडिया के सामने बड़े इत्मीनान से कहा कि रूस भारत का भरोसेमंद ऊर्जा पार्टनर है। तेल हो गैस हो या कोयला हो जो भी भारत की तेज रफ्तार वाली अर्थव्यवस्था को चाहिए हम बिना रुके सप्लाई (Oil Supplies to India will Continue) करते रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देश ऊर्जा के क्षेत्र में और गहरा सहयोग करने जा रहे हैं।

बात यहीं नहीं रुकी। पुतिन ने ब्रिक्स और एससीओ जैसे मंचों पर दोनों देशों की एक जैसी सोच का जिक्र किया। बोले कि हम लोग स्वतंत्र विदेश नीति अपनाते हैं और संयुक्त राष्ट्र के नियमों की रक्षा करते हैं। खास बात ये रही कि रूस और भारत मिलकर नया ट्रांसपोर्ट रूट बना रहे हैं। नॉर्थ साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर का नाम सुना ही होगा। रूस और बेलारूस से सीधे हिंद महासागर तक माल पहुँचाने का यह प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पुतिन को भारत की ये सस्ती सी डिश इतनी पसंद है कि रोज़ नाश्ते में खाते हैं

न्यूक्लियर एनर्जी में भी रूस भारत का पुराना साथी है। पुतिन ने बताया कि भारत का सबसे बड़ा न्यूक्लियर प्लांट बनाने का काम चल रहा है। छह में से तीन रिएक्टर तो पहले ही ग्रिड से जुड़ चुके हैं। बाकी का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा।

जानें पिछले साल दोनों देशों के बीच कितना व्यापार हुआ

व्यापार के मोर्चे पर तो खुशखबरी का सिलसिला ही चल पड़ा। बीते साल दोनों देशों के बीच व्यापार में 12 फीसदी का इजाफा हुआ और कुल कारोबार लगभग 64 अरब डॉलर तक पहुँचा। इस साल भी वैसा ही शानदार नतीजा आने की उम्मीद है। पुतिन ने बड़े जोश के साथ कहा कि हम 100 अरब डॉलर का लक्ष्य जल्द हासिल कर लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने हमें कुछ चुनौतियों की लिस्ट दी है। हमारी सरकार उन पर पूरा ध्यान देगी।

Related Articles

Back to top button