खीरी टाउन में अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

परवेज आलम
लखीमपुर खीरी
जनपद लखीमपुर खीरी के खीरी टाउन में अपना दल (एस) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को पूरी रणनीति के साथ लड़ने तथा अधिक से अधिक प्रत्याशियों को विजयी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया, ताकि वर्ष 2027 में बहन अनुप्रिया पटेल के हाथों को और मजबूती दी जा सके।
यह बैठक जिला अल्पसंख्यक मंच के अध्यक्ष मोहम्मद जावेद अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संगठन विस्तार के तहत 27 नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
नियुक्ति पत्र जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा,जिला महासचिव बरकत अली अंसारी,पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव पटेल,जिला सचिव पुरुषोत्तम वर्मा,जिला महासचिव विशाल वर्मा,जिला महासचिव शिवम पटेल, विधानसभा अध्यक्ष गौरव पटेल, मोहम्मद कलीम कुरैशी, जहीरुल हसन अंसारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से वितरित किए। अल्पसंख्यक मंच में नियुक्त पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष मो. आरिफ अंसारी,मोहम्मद अनीस अंसारी,जिला कोषाध्यक्ष आफताब आलम अंसारी,जिला महासचिव साबिर अली उर्फ मुन्नन,फुरकान खान,सलमान अहमद, जिला सचिव शोएब खान, इरफान खान,टिंकू खान, मोहम्मद आदिल,सदस्य जिला कार्यकारिणी सिराज खान, सेक्टर अध्यक्ष मेराज खान,बूथ अध्यक्ष शकील खान,अख्तर खान,किस्मत अली,निहाल खान,मुजीब खान,विधानसभा सचिव सगीर खान,विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम अंसारी जोन सचिव रिहान खान,सदस्य विधानसभा कार्यकारिणी सानू खान,सदस्य बूथ कार्यकारिणी मतीन अहमद अंसारी, बैठक में उपस्थित नेताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के उद्देश्यों के लिए निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।



