धू-धूकर जला सबा लाख रूपए कीमती 70 कुन्तल भूसा
नामजद दबंग ने रंजिशन लगाई भूसा भरे टिनसेट आग

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चन्देठी में बीती रात्रि कृषक दफेदार सिंह पुत्र वृंदावन सिंह के घर के पिछवाड़े हिस्से में लगे टिनसेट में भरे 70 कुन्तल भूसे में गांव के ही एक नामजद दबंग ने आग लगा दी,आग लगाकर भाग रहे दबंग को गृहस्वामी की पत्नी पुष्पा देवी उर्फ रामा ने देख लिया,वह चीखतीं और चिल्लाती ऐसे पूर्व दबंग आग लगाकर भाग जाने में सफल हो गया।
इस बीच दफेदार सिंह का टिनसेट में रखा सबा लाख रूपए कीमती 70 कुन्तल भूसा धू-धूकर जल उठा।
भूसा और टिनसेट में लगी भीषण आग की लपटें देख गांव में हाहाकार मच गया, और ग्रामीण पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचित कर अपने निजी संसाधनों समर पम्प आदि चलाकर आग बुझाने में जुट गए।
हालांकि आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मशीन समय रहते घटना स्थल पर पहुंच गई और ग्रामीणों के सहयोग से टिनसेट और भूसे में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया।
अग्नि पीड़ित दफेदार सिंह ने बताया कि उसके घर के पिछवाड़े लगे टिनसेट में करीब सबा लाख रूपए कीमती 70 कुन्तल भूसा भरा हुआ था।
घटना के सम्बन्ध में अग्नि पीड़ित दफेदार सिंह ने आग की घटना को अंजाम देने वाले नामजद दबंग युवक के विरुद्ध पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़ित को पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।



