शम्भूनाथ यादव इंटरमीडिएट कॉलेज में धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
देश रंगीला-रंगीला पर डांस कर बच्चों ने दिया देश प्रेम का संदेश

ऊँचाहार, रायबरेली। विकास क्षेत्र के शम्भूनाथ यादव इंटरमीडिएट कॉलेज अशोक नगर (चकमिलिक) कोटरा बहादुर गंज में बहुत धूम धाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस। सर्वप्रथम कालेज के प्रभारी प्रबंधक हरिकृष्ण यादव ने ध्वजारोहण कर महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया, और माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कॉलेज के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाकर सभी का अभिवादन किया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने गीत व नाटक के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया पूरा कैम्पस तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। समाज मे व्याप्त तमाम कुरीतियों व देशप्रेम से ओतप्रोत नाटकों के मंचन ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं खेलकूद व कालेज की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को इस अवसर पर प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अभिभावकों के अलावा क्षेत्र के कई सारे गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कालेज के प्रभारी प्रबंधक हरिकृष्ण यादव डब्लू ने कहा कि शिक्षा सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन संभव है। हमें अपने संसाधनों में कटौती करते हुए भले ही एक टाइम का भोजन ना मिले लेकिन बच्चों को शिक्षा देना बहुत ही जरूरी है, शिक्षा ही एक ऐसा अस्त्र है जो समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को उच्च पायदान पर पहुंचा सकती है।
अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह ने बच्चों के सफल कार्यक्रमों के साथ-साथ उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नागेंद्र यादव, उमेश अग्रहरि,रामलखन यादव,वृंदावन,देवदत्त यादव, रामू मौर्य,राजू सोनकर, सियाराम मौर्य, रामू मौर्य सहित हजारों की संख्या में छात्र छत्राएँ व कॉलेज परिवार उपस्थित रहा।



