निधि ने जीता डांस क्वीन का खिताब

हरियाली तीज पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में 30 महिला-युवतियों ने किया प्रतिभाग

भरथना,इटावा। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना के तत्वावधान में रविवार की देर शाम नगर के मुहल्ला पुराना भरथना स्थित गोविन्द धाम में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

गतिविधि संयोजक रश्मि दुबे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दो सैकड़ा से अधिक महिलाओं एवं छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि रीना राठौर ने स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं,जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

महोत्सव का विशेष आकर्षण डांस प्रतियोगिता रही। इसमें करीब 30 महिलाओं एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें निधि पोरवाल ने डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें ‘डांस क्वीन’ के सम्मान से सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवेंद्र पोरवाल,सचिव ललित पाल,कोषाध्यक्ष मक्खन वर्मा सहित निखिल पोरवाल,आकाश गुप्ता, पुनीत पांडेय,अशोक पोरवाल,वैभव चतुर्वेदी के अलावा सुधा पांडेय, मिथिलेश शुक्ला,माधुरी श्रीवास्तव,प्रभा दुबे,रीता राठौर,शिप्रा पोरवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मंच का संचालन निशी पांडेय एवं कामिनी पोरवाल ने किया।

Related Articles

Back to top button