रामपुर: मिशन शक्ति अभियान में एक दिन की DM बनी छात्रा नाफ़िया वी
मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस अभियान के तहत आज रामपुर में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। खुर्शीद इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा नाफ़िया वी को एक दिन के लिए जिलाधिकारी (DM) के रूप में नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर नाफ़िया वी ने लोगों की जनसुनवाई की और उनकी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। छात्रा ने कहा कि जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठना उनके लिए गर्व की बात है और इस मुकाम तक पहुँचने में उनके माता-पिता और विद्यालय का विशेष योगदान है।
रामपुर के जिलाधिकारी जोगेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने मिशन शक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया और महिलाओं तथा बच्चों के लिए गोष्ठियाँ आयोजित कीं।
इस पहल से यह संदेश मिलता है कि सरकार युवा पीढ़ी को समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रही है।



