करौंदिया चुनहा में राघव शाखा द्वारा किया गया पथ संचलन
राष्ट्रीय स्वयं सेवकों पर बस्ती निवासियों द्वारा की गई पुष्पवर्षा

सुल्तानपुर। रविवार 12 अक्टूबर 2025 को सुल्तानपुर जिला स्थित करौंदिया चुनहा के राघव शाखा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा संघ शताब्दी वर्ष में श्री विजयदशमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।प्रारंभ में कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे विनय प्रकाश तिवारी एवं मुख्य वक्ता डॉ जे पी सिंह द्वारा प्रभु श्री रामचंद्र जी एवं संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार एवं गुरु जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं शस्त्र पूजन किया गया।
अमृत वचन एवं एकल गीत के पश्चात मुख्य वक्ता द्वारा श्री विजयदशमी उत्सव के बारे में बताया गया कि असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया और रास्ते में बस्ती के लोगों द्वारा स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा भी की गई। पथ संचलन अवसर पर राघव शाखा में कुटुंब प्रबोधन डॉ जेपी तिवारी मुख्य शिक्षक कौशलेंद्र श्रीवास्तव शाखा कार्यवाह आनंद तिवारी बस्ती प्रमुख सुरेश मिश्रा स्वयंसेवक में संतोष पाण्डेय पवन तिवारी सच्चिदानंद पांडे राजेश पांडे आशीष शुक्ला ज्ञान प्रकाश तिवारी और मनोज सिंह आदि सैंकड़ों स्वयं सेवक उपस्थित रहे।



