त्रैमासिक निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ द्वारा कराया गया प्रशिक्षण

भरथना,इटावा। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ द्वारा कस्बा के मुहल्ला पुराना भरथना स्थित महात्मा गाँधी पब्लिक स्कूल में संचालित त्रैमासिक निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। उक्त प्रशिक्षण के चलते छात्र-छात्राओं ने तीन माह तक योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिन्हें शासन स्तर से प्रदत्त प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जायेगें।
समापन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबन्धक सुरेन्द्र सिंह पाल ने योग प्रशिक्षक अमित मिश्रा के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तदुपरान्त उन्होंने उपस्थित योग प्रशिक्षणार्थियों को आज के परिवेश में योग की कितनी महत्ता व उपयोगिता है, उससे रूबरू कराया। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र शर्मा, शिक्षक प्रदीप मिश्रा, राघवेंद्र गुप्ता, देवेंद्र कुमार, प्रिया कुमारी, गीता देवी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



