नीलामी से पहले PBKS का झटका! मैक्सवेल सहित ये 5 दिग्गज बाहर
आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले पंजाब किंग्स (PBKS 2026) ने अपनी टीम में कुछ अहम बदलाव किए हैं। टीम ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और ऑलराउंडर जोश इंगलिस को रिलीज़ करने का फैसला किया है। मैक्सवेल के बेस बदलने की चर्चा चल रही थी, मगर किसी टीम ने उनके लिए ट्रेड में रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये की कीमत पर रिलीज़ कर दिया।
जोश इंगलिस के रिलीज़ होने के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया। रिकी पोंटिंग ने बताया कि इंगलिस ने टीम से स्वयं संपर्क किया था और बताया था कि वह 2026 सीजन के अधिकांश मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन ने उन्हें छोड़ने का निर्णय लिया।
इसके अलावा पंजाब किंग्स ने आरोन हार्डी, कुलदीप सेन और प्रवीण दुबे को भी टीम से रिलीज़ कर दिया है। अब टीम लगभग पूरी तरह तैयार है और केवल कुछ बैकअप खिलाड़ियों को ही शामिल किया जाएगा। पोंटिंग ने साफ किया कि प्लेइंग इलेवन लगभग तय हो चुका है। पिछले साल पंजाब किंग्स फाइनल तक पहुँची थी, लेकिन वहां उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
पंजाब किंग्स (PBKS 2026) के रिटेन किए गए खिलाड़ी और उनके मूल्य
- श्रेयस अय्यर – 26.75 करोड़
- अर्शदीप सिंह – 18 करोड़
- युजवेंद्र चहल – 18 करोड़
- मार्कस स्टोइनिस – 11 करोड़
- मार्को जैनसेन – 7 करोड़
- शशांक सिंह – 5.5 करोड़
- नेहल वढेरा – 4.2 करोड़
- नमन धीर – 5.25 करोड़
- प्रभसिमरन सिंह – 4 करोड़
- प्रियांश आर्य – 3.8 करोड़
- अज़मतुल्लाह उमरज़ई – 2.4 करोड़
- लॉकी फर्ग्यूसन – 2 करोड़
- विजयकुमार व्यशाक – 1.8 करोड़
- यश ठाकुर – 1.6 करोड़
- हरप्रीत बरार – 1.5 करोड़
- विष्णु विनोद – 95 लाख
- जेवियर बार्टलेट – 80 लाख
- सूर्यांश शेडगे – 30 लाख
- पाइला अविनाश – 30 लाख
- मुशीर खान – 30 लाख
- हरनूर सिंह – 30 लाख
MI से अर्जुन तेंदुलकर का पत्ता कटना तय, ये खिलाड़ी बनेगा विलेन
रिलीज़ हुए खिलाड़ी और उनके मूल्य
ग्लेन मैक्सवेल – 4.2 करोड़
जोश इंगलिस – 2.6 करोड़
आरोन हार्डी – 1.2 करोड़
कुलदीप सेन – 80 लाख
प्रवीण दुबे – 30 लाख
टीम के पास अब नीलामी के लिए 11.50 करोड़ रुपये बच गए हैं। ये बदलाव पंजाब किंग्स के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं और आने वाले सीजन में टीम को खिताब की दौड़ में मजबूत बनाएंगे।



