IND vs NZ: विराट-शिखर का रिकॉर्ड खतरे में, श्रेयस अय्यर ODI में रचेंगे ऐसा इतिहास
IND vs NZ, Shreyas Iyer Records: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बैट्समैन और ODI के वाइस-कैप्टन श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं और जल्द ही रन मशीन विराट कोहली और शिखर धवन का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे। अगर श्रेयस अय्यर न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध दूसरे ODI में सिर्फ़ 34 रन बना लेते हैं, तो वो वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ तीन हजार रन पूरे करने वाले इंडियन बैट्समैन बन जाएंगे।
असल रिकॉर्ड क्या है?
श्रेयस अय्यर ने (Shreyas Iyer statistics) अब तक 74 ODI मैचों की 68 इनिंग्स में 2966 रन बनाए हैं। अगर वो 14 जनवरी के दिन राजकोट में होने वाले मैच में 34 रन बना लेते हैं, तो वह अपनी 69वीं इनिंग्स में तीन हजार रन का आंकड़ा छू लेंगे। इसके साथ ही वो भारत के लिए सबसे तेज़ तीन हजार वन डे अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले बैट्समैन बन जाएंगे और शिखर धवन (72 इनिंग्स) और विराट कोहली (75 इनिंग्स) को पीछे छोड़ देंगे।
विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की
अगर श्रेयस अपनी 69वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो वे ग्लोबल लेवल पर वेस्ट इंडीज के दिग्गज सर विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। दुनिया में सबसे तेज तीन हजार रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर हाशिम अमला (57 पारी) के नाम है। इसके बाद पाक के दिग्गज बाबर आजम (68 पारी) का नंबर आता है।
न्यूजीलैंड सीरीज में इतिहास रचने के करीब कोहली, टूटेगा तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड
चोट के बाद दमदार वापसी
दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी चोट के बाद घर पर विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए जबरदस्त वापसी की। फिर न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले वनडे मुकाबले में उन्होंने 47 गेंदों पर अहम 49 रन बनाकर अपनी फॉर्म साबित की। राजकोट में होने वाले दूसरे वन डे इंटरनेशनल (IND vs NZ 2nd odi 2026) में सभी की निगाहें श्रेयस अय्यर के रिकॉर्ड पर होंगी।



