चेतेश्वर पुजारा ने बताएं अपने तीन पसंदीदा टेस्ट ओपनर्स के नाम

Pujara Favourite Openers: क्रिकेट के मैदान पर अपनी दीवार जैसी बैटिंग के लिए मशहूर चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कह दिया है जिससे खेल जगत में बहस छिड़ गई है। जब उनसे भारत के इतिहास के सबसे बेहतरीन टेस्ट ओपनर्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जो नाम चुने उन्होंने सबको हैरान कर दिया।
इस सूची में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पिछले दो साल से भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे गौतम गंभीर का नाम इसमें शामिल नहीं है। गंभीर ने अपने समय में देश के लिए 58 टेस्ट मैच खेले और 4154 रन बनाए जिसमें 41.95 की औसत से 9 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं।
पुजारा के तीन चहेते सलामी बल्लेबाज
क्रिकइंफो के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में पुजारा ने अपने दिल की बात रखी। उन्होंने सबसे ऊपर देश के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम रखा। गावस्कर ने 1971 से 1987 के बीच 125 टेस्ट मुकाबलों में 34 शतकों की मदद से 10122 रन बनाए थे और वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे।
हरभजन सिंह ने गौतम गंभीर को दी खास सलाह, बताया क्यों जरूरी है रोहित-विराट का अनुभव
इस फेहरिस्त में दूसरा बड़ा नाम विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का आया जिन्होंने 2001 से 2013 तक खेलते हुए 103 टेस्ट मैचों में 49.43 की औसत और 82.18 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 8503 रन बनाए जिसमें 31 शतक शामिल हैं। तीसरा नाम जिसने सबसे ज्यादा हैरान किया वह मुरली विजय का था जिनके साथ पुजारा मैदान साझा कर चुके हैं। विजय ने 2008 से 2018 के बीच 61 टेस्ट खेलकर 38.28 की औसत से 3982 रन जोड़े जिसमें 12 शतक और 15 अर्धशतक दर्ज हैं।
केएल राहुल को लेकर क्या बोले पुजारा?
जब बात टॉप टेन ओपनर्स की आई तो पुजारा ने केएल राहुल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी शैली में काफी सुधार किया है। वह विदेशी पिचों पर शानदार प्रदर्शन करते हैं।



