हरभजन सिंह ने गौतम गंभीर को दी खास सलाह, बताया क्यों जरूरी है रोहित-विराट का अनुभव

Harbhajan On Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।

दोनों स्टार खिलाड़ियों के वनडे करियर पर बात करते हुए हरभजन ने साफ कहा है कि अगर ये दोनों अपनी शानदार फिटनेस बरकरार रखते हैं और रनों की भूख बाकी है, तो उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने का पूरा मौका मिलना चाहिए। भज्जी का स्पष्ट मानना है कि क्रिकेट के मैदान पर किसी भी खिलाड़ी के चयन का पैमाना सिर्फ और सिर्फ उसका प्रदर्शन होना चाहिए, उम्र नहीं।

हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भज्जी का खास संदेश

पीटीआई (PTI) को दिए गए एक हालिया इंटरव्यू में 46 वर्षीय पूर्व ऑफ स्पिनर ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को भी एक अहम सलाह दी है। हरभजन ने कहा कि गंभीर को रोहित और विराट के 300 से ज्यादा मैचों के विशाल अनुभव पर भरोसा जताना चाहिए। अगर कोहली और रोहित लगातार रन बना रहे हैं और उनकी फिटनेस श्रेयस अय्यर या यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों के स्तर की है, तो बाकी किसी भी बात का कोई मतलब नहीं रह जाता।

गाले टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने चल दिया ऐसा मास्टरस्ट्रोक, श्रीलंका के बल्लेबाज मान लेंगे हार

वैभव सूर्यवंशी और लियोनेल मेसी का दिलचस्प उदाहरण

अपनी बात को वजनदार बनाने के लिए हरभजन ने क्रिकेट और फुटबॉल के दो शानदार उदाहरण दिए। उन्होंने आईपीएल ऑक्शन में छाए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी भले ही आक्रामक खेल दिखाएं, लेकिन बड़े मंच पर रोहित-विराट का अनुभव ही काम आता है। इसके साथ ही उन्होंने अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी का भी उदाहरण दिया। मेसी ने अपनी उम्र के आखिरी पड़ाव में जिस तरह से अपनी टीम को वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचाया, वह यह साबित करता है कि अगर खिलाड़ी फिट है, तो उम्र सिर्फ एक नंबर है।

Related Articles

Back to top button