राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत हुआ जन भागीदारी एवं कार्यशाला का आयोजन

रायबरेली। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रायबरेली में नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत जन भागीदारी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद रायबरेली के कर्मचारी आशीष , विराट त्रिवेदी एवं रितिक द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बच्चों के योगदान पर चर्चा की गई ।
इसमें नगरपालिका की तरफ से उपस्थित आशीष द्वारा वायु प्रदूषण के कारण, उसके दुष्प्रभाव एवं उसकी रोकथाम एवं निवारण पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया तथा छात्रों एवं अध्यापकों को वायु – स्वच्छता शपथ दिलाई गई I प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन, प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार के मार्गदर्शन में एवं प्रथम पाली के प्रधानाध्यापक आर .बी .शर्मा शर्मा के समन्वय में यह कार्यक्रम सफल रहा। यह कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा संस्थान पर्यावरणीय संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं एवं छात्रों को भारत के विकास और पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्रिय भागीदार बना सकते हैं।
यह एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम था, जिसका मुख्य विषय था, वायु को स्वच्छ रखने में कैसे योगदान दे सकते हैं ।जिसका उद्देश्य वायु प्रदुषण कारण ,प्रभाव , महत्व एवं प्रदुषण नियंत्रण के उपाय पर बच्चों को जागरूक किया जाना था जिसमें यह सफल रहा I कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने अमूल्य विचार साझा किए तथा अतिथियों को उनके प्रयास एवं सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने यह संदेश भी दिया कि बच्चों को न केवल जागरूक होना चाहिए बल्कि अपने परिवारों और समाज में भी यह संदेश फैलाना चाहिए एवं पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए सभी को अधिक से अधिक पेड़ -पौधें लगाना चाहिए I



