विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
एसडीएम सदर ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

सुल्तानपुर।। शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक अवसरों और सुरक्षा तक समान पहुँच करने से ही महिलाएं मजबूत होंगी। एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने कहा कि ‘मिशन शक्ति’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे कई सरकारी और सामाजिक प्रयासों से ही समावेशी और न्यायपूर्ण समाज बनाया जा सकता है। तहसील सदर के सभागार में द्विवेदी “महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत महिला कल्याण, लैंगिक समानता संरक्षण एवं तृतीय लिंग के कल्याण हेतु जागरूकता महिला कल्याण और सशक्तिकरण” के विषय पर बोल रहे थे।
तहसीलदार सदर देवा नंद तिवारी ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना, डिजिटल और व्यावसायिक कौशल सिखाना से वह आत्मनिर्भर बनती हैं।
उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और अन्य खतरों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना, मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने महिलाएं मजबूत होंगी।
सरकार का प्रयास है उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देना, वित्तीय साक्षरता प्रदान करना और कार्यस्थल पर समानता सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्य है।
आज पुरुषों को लैंगिक समानता की जिम्मेदारी लेने और हानिकारक सांस्कृतिक प्रथाओं को रोकने के लिए जागरूक करना बेहद जरूरी है। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान मेंआयोजित इस कार्यक्रम में पीएलवी योगेश यादव, पेशकर राजेन्द्र कुमार, प्रदीप पाठक आदि रहे।



