व्यापारी से लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस चेकिंग में बदमाशों से हुई मुठभेड़ एक लुटेरे के पैर में लगी गोली

भरथना,इटावा। भरथना कस्बा में बीती 27 अप्रैल की रात्रि 9 बजे व्यापारी के साथ तमंचे के बल पर लाखों रूपयों से भरा थैला लूटकाण्ड में भरथना पुलिस ने बडी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुठभेड के दौरान लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर लुटेरों को बल पूर्वक गिरफ्तार करने का दावा किया है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर के निर्देशन पर इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन पर भरथना पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य के नेतृत्व में भरथना पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।

पुलिस ने दावा किया है कि उक्त लूट की घटना करने वाले लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु बीती 4 मई की रात्रि क्षेत्र के ग्राम मल्होसी-घसारा तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहन चैकिंग के दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया,किन्तु बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी गई। जिसपर पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए घेराबंदी कर आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए पल्सर सवार दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्यवाही के दौरान लुटेरा विश्वनाथ उर्फ बीपी पुत्र घनश्याम राजपूत निवासी ग्राम कुमराहन थाना इकदिल इटावा के दाहिने पैर में गोली लगी,जिससे वह घायल हो गया,जिसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस की पूछतांछ में गिरफ्तार लुटेरों ने बताया कि विगत दिवस 27 अप्रैल को भरथना के किराना व्यापारी के साथ छिनैती की घटना उनके द्वारा घटित की गई थी। लुटेरे शातिर किस्म के अपराधी हैं, विश्वनाथ उर्फ वीपी पुत्र घनश्याम राजपूत पर 17 मुकदमें लूट/चोरी जैसे अन्य मुकदमें दर्ज है तथा गिरफ्तार दूसरे लुटेरे ऋतिक कुमार पुत्र सत्येन्द्र उर्फ डैनी निवासी गौतला थाना अछल्दा,औरैया के खिलाफ कुल 5 मुकदमें पंजीकृत है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों लुटेरों के कब्जे से 2 अदद अवैध तमंचा 315 बोर,4 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 6 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व लूट के 53 हजार 700 रूपया व एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिनके विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने यह भी दावा किया है उक्त लूटकांड में फरार अन्य लूटेरों की तलाश जारी है,वाकी के फरार लुटेरों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उक्त बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह व निरीक्षक अपराध अरिमर्दन सिंह,कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी सहित पुलिस जवानों का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button