चप्पे-चप्पे पर नज़र, भीड़-भाड़ के इलाक़े में पुलिस ने लगाई तीसरी आंख

सुल्तानपुर। अपराध के खात्मे और अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख का पहरा लगा रखा है,पुलिस की तीसरी आंखें अपराधियों की हरकतें कहांसे देख रही है,यह पता लगाना लगभग मुश्किल है,लेकिन आगाह करने के लिए पुलिस ने जगह-जगह व खासकर भीडभाड वाले इलाक़े में “सावधान आप सीसीटीवी कैमरे की नज़र में है” का फ्लैक्स चस्पा कर रखहै।
बस स्टाप चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव, हल्का सिपाही विजय कुमार व प्रमोद कुमार के द्वारा चौकी क्षेत्र के भीडभाड व अन्य स्थानों पर फ्लैक्स चस्पा करने के साथ ही मौजूद लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया की,संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति की सूचना फौरन पुलिस को दे,चौकी इंचार्ज ने कहाकि आपसभी जिम्मेदार नागरिक है,मित्र पुलिस आपके साथ है,अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में आप भी सहयोगी बने।



