जिला सुरक्षा संगठन ने पुलिस अधीक्षक को दी भावभीनी विदाई

सुल्तानपुर जिला सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष डॉ राजीव श्रीवास्तव के संयोजन में संगठन के पदाधिकारी ने निवर्तमान पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम कुमार सिंह को भावभीनी विदाई शुक्रवार को दी पुलिस अधीक्षक का सुल्तानपुर से जौनपुर पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरण हो गया है अध्यक्ष डॉक्टर श्रीवास्तव ने शाल ओढ़ाकर बुके देते हुए सम्मानित करते हुए विदाई दी!

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम कुमार सिंह ने कहा कि जिला सुरक्षा संगठन जैसा संगठन हमने पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं नहीं देखा यह संगठन पुलिस से कंधे से कंधा मिलाकर काम करता है!

कई त्योहारों में पुलिस के साथ जिला सुरक्षा संगठन के लोग मिलकर इस तरह से कार्य किया जैसे वह एक पुलिस की भूमिका में कार्य कर रहे हो और हमारा नाता जिला सुरक्षा संगठन के लोगों से आजीवन बना रहेगा यही मेरा प्रयास रहेगा संगठन के लोगों का जो सहयोग हमें मिला उसका मैं आजीवन आभारी रहूंगा इस अवसर पर संगठन के महासचिव इलियास अहमद आशीष अग्रवाल एडवोकेट की सराहनीय उपस्थिति रही

Related Articles

Back to top button