गो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ऊँचाहार, रायबरेली। गोवंशों को गोकशी के लिए ले जा रहे दो गो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।उनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होने वाले हथियार व कार बरामद की है।मौके पर मौजूद गोवंशों को गोशाला भिजवाया गया है।

गुरुवार की भोर अरखा गाँव के पास हाईवे किनारे बाग में बंधे गोवंशों को गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था।इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जेल रोड निवासी जलाल अहमद व कंधई थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी मो सैफ के विरुद्ध पशु क्रूरता व गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।मौके से मिली कार को सीज करने की कार्यवाई की गई है।


प्रधान प्रतिनिधि ने जरूरतमन्दों को दिया कम्बल

ऊँचाहार, रायबरेली। कड़ाके की सर्दी के बीच प्रधान प्रतिनिधि ने जरूरतमन्दों को मदद का कम्बल ओढ़ाया है, इस दौरान वरिष्ठजनों व बुजुर्गों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

गुरुवार को हटवा गाँव के पंचायत भवन में कम्बल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अरुण यादव उर्फ राजू ने ग्राम पंचायत के एक हजार जरूरतमन्दों को कम्बल बांटे ।इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत ने मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं व लोगों को महिला व साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया।इसके अलावा वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर रामकरन सिंह, नरेंद्र सिंह, झल्लर पांडेय, रज्जन दुबे बाबू जी, मिथलेश मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button