भाजपा सरकार में लोगों की समस्याओं का हो रहा है निराकरण, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है योजनाओं का लाभ : मनोज पाण्डेय

ऊँचाहार, रायबरेली। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को कमालपुर के पटेल पार्क में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान डेढ़ दर्जन विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें लाभान्वित किया।
सोमवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पाण्डेय ने पूर्व की सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारों में लोगों का शोषण किया जाता था । कार्य धरातल पर नहीं होता था।
वहीं अब भाजपा सरकार में लोगों की समस्याओं को निराकरण करने के साथ-साथ योजनाओं को लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की जमकर सराहना की ।आयोजित जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले में 18 विभागों ने स्टाल लगाएं ।
डॉ पांडेय ने सभी विभागों के अधिकारियों को आगाह करते हुए बताया कि किसी भी गरीब व्यक्ति का अगर शोषण किया गया तो उस विभाग के अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा । विशेष तौर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों स्वास्थ्य विभाग के ढुलमुल रवैया और लोगों को समस्याओं के प्रति उदासीनता देखते हुए जमकर फटकार लगाई । अपने कार्यों में सुधार लाने की चेतावनी दी । सीएचसी रोहनिया में मरीजों को बाहर की दवा लिखे जाने की शिकायत पर अधीक्षक को फटकार लगाई।
कार्यक्रम में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण , नेत्र परीक्षण ,महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत अंत्योदय कार्ड योजना पात्र गृहस्थी की पात्रता संबंधित जानकारी ,प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधित जानकारी,श्रम विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ,बाल विकास योजना अंतर्गत महिलाओं को पुष्टाहार वितरण, समस्त प्रकार की पेंशन योजनाओं की जानकारी एवं पेंशन हेतु पात्रता के आधार पर ऑनलाइन आवेदन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शौचालय हेतु पात्रता का पंजीकरण ,विद्युत कनेक्शन विद्युत बिल समस्याओं का निराकरण ,विकलांग कल्याण विभाग द्वारा परीक्षण एवं उपकरण ,राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण सूक्ष्म गर्भाधान ,जल जीवन मिशन के जल के संबंधित समस्याओं का निराकरण,निशुल्क बोरिंग एवं डीजल पंप सेट हेतु आवेदन की जानकारी महिला कल्याण एवं नारी सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी सहित संबंधित विभाग स्टॉल लगाये गये ।
इस दौरान बीडीओ सुनील कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश यादव, रोहनियां सीएचसी अधीक्षक डॉ अनवर, एसडीओ आशीष कुमार,आशीष तिवारी,मंडल प्रभारी शिवपूजन द्विवेदी, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह गुड्डू,मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, राकेश तिवारी, इफ्तिखार अहमद,पवन तिवारी, डॉ हर्षवर्धन द्विवेदी, अमित द्विवेदी, रामनारायण सिंह, श्रीराम पाल, आदि लोग रहे।



