फेस पर क्यों होते है दाने और फुंसी, जानें सबसे असरदार इलाज क्या
pimple remover tips: जानें चेहरे पर सफेद फुंसी (क्लोज्ड कॉमेडोन) के कारण, इसे रोकने के आसान उपाय और सही स्किनकेयर टिप्स।

pimple remover tips: चेहरे पर छोटे-छोटे सफेद दाने हर उम्र में दिखाई दे सकते हैं मगर इनके पीछे का कारण समझना जरूरी है। इसे मेडिकल भाषा में ‘क्लोज्ड कॉमेडोन’ कहते हैं। यह तब बनते हैं जब त्वचा के पोर्स के अंदर सैल्स और तेल इकट्ठा हो जाए और पोर्स बंद हो जाएँ।
युवा पीढ़ी में खासकर टीनएजर्स और हार्मोनल बदलाव वाले समय जैसे पीरियड्स या प्रेगनेंसी में, तेल का उत्पादन बढ़ जाता है। इसके अलावा, ओयली स्किन वाले लोग, भारी क्रीम और मेकअप का अधिक इस्तेमाल करने वाले भी इसके शिकार हो सकते हैं।
रोज़मर्रा की आदतें भी जिम्मेदार
गंदा पिलो कवर, बार-बार फेस छूना या मेकअप सही से न हटाना भी सफेद फुंसी के लिए योगदान देता है। स्किन का एक्सफोलिएशन सही न होने पर भी पोर्स में रुकावट बन सकती है, जिससे छोटे-छोटे सफेद दाने दिखने लगते हैं।
सही देखभाल से मिल सकता है आराम
डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के अनुसार दिन में दो बार माइल्ड फेस वॉश करना फायदेमंद है। ऑयली स्किन के लिए सेलेसिक एसिड क्लींजर अच्छा विकल्प है। सप्ताह में दो-तीन बार सेलेसिक एसिड पोर्स की गंदगी दूर करता है, वहीं ग्लाइकोलिक एसिड डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद करता है। बेंजोइल पेरॉक्साइड बैक्टीरिया खत्म करता है और एटेनॉइड्स पोर्स को साफ रखते हैं।
लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी
सिर्फ स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से काम नहीं चलता। पर्याप्त पानी पीना, जंक फूड कम करना, सात से आठ घंटे की नींद लेना और तनाव को कंट्रोल करना भी जरूरी है। पिलो कवर को हफ्ते में दो-तीन बार बदलें, फेस क्रीम साफ रखें और मेकअप हमेशा सही से रिमूव करें।
पुराने से पुराना दाद होगा छूमंतर, घर में मौजूद इन 3 चीजों से पाएं खुजली और जलन से परमानेंट छुटकारा
बचाव के लिए सावधानियां
फुंसी को दबाना, बार-बार फेस वॉश करना और हैवी क्रीम का इस्तेमाल नुकसान पहुँचा सकता है। अगर दाने बार-बार हो रहे हैं, दर्द या लालिमा बढ़ रही है, या ओवर-द-काउंटर प्रोडक्ट्स असर नहीं कर रहे हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से परामर्श लेना सबसे सुरक्षित रास्ता है।



