संगठन की मजबूती ही 2027 की जीत सबसे बड़ी गारंटी

413 बूथों को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी की संयुक्त बैठक संपन्न

सुल्तानपुर।समाजवादी पार्टी विधानसभा 187 इसौली के अंतर्गत ब्लॉक बल्दीराय एवं धनपतगंज की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आज जय विंध्यवासिनी संस्कृत विद्यालय, विरधौरा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी नेता रामचंद्र यादव ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव ने किया।

बैठक में विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का गहन परीक्षण किया गया तथा विधानसभा के 413 बूथों को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कार्य करना होगा।

बैठक में इसौली विधायक जनाब मोहम्मद ताहिर खान द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों, आमजन से उनके आत्मीय जुड़ाव तथा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक निरंतर संघर्ष करने की प्रतिबद्धता की सराहना की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि विधायक के जनसेवा के कार्यों और संगठन की मजबूती के बल पर समाजवादी पार्टी और अधिक सशक्त होकर जनता के बीच अपनी पहचान बनाएगी।

इस अवसर पर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक गतिशील बनाने, प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को पहुँचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक में बृजेश यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, बल्दीराय), रामनाथ यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, धनपतगंज), बद्रीनाथ यादव (जोन प्रभारी), रमेश यादव (विधानसभा सचिव), अजय कुमार (सेक्टर प्रभारी), तनवीर खान (जोन प्रभारी), श्रीराम यादव (मीडिया प्रभारी), वीर बहादुर यादव, अकबर अली (प्रधान), सिराज अहमद, लाल बहादुर यादव, हृदयराम यादव मैनेजर, रामतिरथ यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button