oppo f31 series 5g price: मज़बूती और ये एक फीचर बनाता है सबसे अनोखा

ओप्पो इंडिया ने अपनी नई F31 5G सीरीज़ लॉन्च की है। F31 Pro+, F31 Pro और F31 मॉडल मज़बूत बॉडी, शक्तिशाली प्रोसेसर, AI कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ के साथ भारतीय बाज़ार में उपलब्ध होंगे।

oppo f31 series 5g price: ओप्पो इंडिया ने भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में अपनी नई F31 5G सीरीज़ लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह लाइन-अप 35,000 रुपये से कम कीमत में अब तक का सबसे टिकाऊ और स्मूथ स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करता है। इस सीरीज़ में F31 Pro+, F31 Pro और F31 शामिल हैं, जिन्हें भारतीय परिस्थितियों के अनुसार खासतौर पर निर्मित किया गया है।

फोन की कीमत कितनी (oppo f31 series 5g)

F31 सीरीज़ 19 सितंबर से बिक्री पर होगी। शुरुआती कीमत 22,999 रुपए रखी गई है, वही हाई वैरिएंट की कीमत ₹34,999 तक जाती है। ग्राहक कैशबैक, EMI विकल्प और आकस्मिक क्षति सुरक्षा का लाभ भी उठा सकते हैं। (oppo f31 series 5g price)

  • F31 Pro+ 5G: ₹32,999 (8+256GB), ₹34,999 (12+256GB)
  • F31 Pro 5G: ₹26,999 (8+128GB), ₹28,999 (8+256GB), ₹30,999 (12+256GB)
  • oppo f31 price 5G: ₹22,999 (8+128GB), ₹24,999 (8+256GB) – 27 सितंबर से उपलब्ध

ये भी पढ़ें- होंडा की बाइक्स और स्कूटर्स हुए सस्ते, जानें किस मॉडल पर कितनी कटौती मिली

ओप्पो का प्रोसेसर और स्मूथ परफॉर्मेंस

  • F31 Pro+: Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट
  • F31 Pro: MediaTek Dimensity 7300 Energy
  • F31: MediaTek Dimensity 6300

तीनों डिवाइस 24GB तक RAM (12GB फिजिकल + 12GB वर्चुअल) और UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। ये स्मार्टफोन ColorOS 15 पर चलते हैं जिसमें इंटेलिजेंट प्रीलोडिंग और One-Click Performance Rejuvenation जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

डिवाइस की मजबूती कैसी (oppo f31 series)

नए मॉडल 360° आर्मर बॉडी डिज़ाइन के साथ आते हैं। इनमें एयरोस्पेस-ग्रेड AM04 एल्युमीनियम अलॉय फ्रेम और AGC DT-Star D+ ग्लास शामिल है जो पुख्ता सुरक्षा प्रदान करता है। F31 सीरीज़ में तीन IP रेटिंग्स – IP66, IP68 और IP69 दी गई हैं, जिससे फोन धूल, पानी और गर्म पानी के जेट से भी सुरक्षित रहता है। ओप्पो का दावा है कि डिवाइस 18 तरह के रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले तरल पदार्थों को आसानी से सह सकते हैं।

oppo f31 features

F31 Pro+ में खास 5,219mm² का वेपर चैंबर दिया गया है, वही अन्य मॉडल भी उन्नत कूलिंग सिस्टम से लैस हैं। ओप्पो का डुअल-इंजन स्मूथनेस सिस्टम 72 महीने तक फ्लूएंसी सर्टिफाइड परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।

  • मुख्य कैमरा: 50MP OIS सेंसर
  • सेल्फी कैमरा: Pro+ और Pro में 32MP, F31 में 16MP

AI फीचर्स में AI Eraser 2.0, AI Unblur और Reflection Remover शामिल हैं। साथ ही AI VoiceScribe और AI Call Assistant नौ भारतीय भाषाओं में ट्रांसलेशन और ट्रांसक्रिप्शन को आसान बनाते हैं।

फोन की सबसे अच्छी खूबी है ये

सभी डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 30 मिनट में 58% चार्ज हो जाता है। इसके अलावा रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग फीचर्स भी मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button