किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं

गाजियाबाद। विकास भवन में किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं को सुनने एवं उनके निराकरण के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने सिंचाई, बिजली, सड़क, नलकूप, फसल, खाद-बीज तथा अन्य कृषि संबंधी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए और कृषि से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में किसानों ने अपनी समस्याओं और सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण की नियमित रूप से समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा और उनकी आय बढ़ाने के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए

Related Articles

Back to top button