बालिकाओं में जागरूकता, आत्मनिर्भरता बढ़ाने के वन स्टॉप सेंटर ने किया कार्यक्रम का आयोजन

महराजगंज, रायबरेली। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के निर्देशन में क्षेत्र के अंबेडकर महिला डिग्री कॉलेज में वन स्टॉप सेंटर महिला कल्याण विभाग द्वारा सरकार की विभिन्न महिला-संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बालिकाओं को विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं—जैसे वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, 112 पुलिस हेल्पलाइन, कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना, बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मी बाई योजना, बालिका संरक्षण योजना, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाएँ, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिबंध अधिनियम आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में काउंसलर श्रद्धा सिंह भदौरिया (केस वर्कर) द्वारा महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार, सहायता सेवाएँ, परामर्श, कानूनी सहायता तथा आपातकालीन सेवाओं की जानकारी व्यवहारिक उदाहरणों के साथ समझाई गई। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की हिंसा या शोषण की स्थिति में तत्काल 181 या वन स्टॉप सेंटर से संपर्क करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। यह कार्यक्रम बालिकाओं में जागरूकता, आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षा भावना बढ़ाने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान डिग्री कॉलेज के प्राचार्य रामनरेश गौड़ में कॉलेज की छात्राओ से कहा की महिला जागरूकता को लेकर बताई गयी आवश्यक जानकारी को अपने गांव घर की महिलाओ से जरूर साझा करे जिससे ज्यादा से ज्यादा इन योजनाओ का प्रचार प्रसार हो सके।

————————————–

बीआरसी ऊंचाहार में दिव्यांग बच्चों को वितरित किए गए सहायक उपकरण

ऊँचाहार, रायबरेली। बीआरसी ऊंचाहार में सोमवार को दिव्यांग बच्चों के लिए एलिम्को के सहयोग से सहायक उपकरण वितरण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अधिकारी हर्षिता माथुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबूगंज के दिव्यांग बलिकरन पांडेय ने अतिथियों के स्वागत में मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। शिविर में परिषदीय तथा पीएम श्री विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया।

बीआरसी ऊंचाहार में दिव्यांग

उपकरण उपस्कर वितरण कैंप में अस्थि दिव्यांग बच्चों के लिए ट्राई साइकिल, बैसाखी, रोलेटर, सीपी बच्चों के लिए व्हीलचेयर, दृष्टि बाधित बच्चों के लिए ब्रेल किट, स्मार्ट केन, एमआर किट और श्रवण दिव्यांग बच्चों के लिए श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। सहायक उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। एनटीपीसी की महामना मदनमोहन मालवीय संस्था द्वारा 150 दिव्यांग बच्चों में कंबल वितरित किया गया।

जिलाधिकारी ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। और उपकरणों के रखरखाव का भी विशेष ध्यान दिया जाए। कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर पांडेय ने किया। इस मौके पर एसडीएम राजेश श्रीवास्तव, ऊंचाहार खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह, रोहनिया खंड शिक्षा अधिकारी डा सत्य प्रकाश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी जगतपुर अरविंद सिंह, राही के खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, समर बहादुर सिंह, शैलेंद्र कुमार पांडेय, अतीस कुमार, ज्ञानप्रकाश पांडेय समेत काफी संख्या में अध्यापक व प्रधान गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button