हनुमान जयंती पर नासीरपुर फाटक स्थित शिव भोले मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव, भंडारे का आयोजन

गाजियाबाद। आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नासीरपुर फाटक स्थित शिव भोले मंदिर में भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को सुंदर तरीके से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रवि मिश्रा जी सहित समाजसेवी माहीलाल चौहान, वीरू सिंह, योगेंद्र यादव, संजय, विकास अग्रवाल, अरविंद चौहान, दीपक राजाराम आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान हनुमान जी से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान जयंती पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारा, धार्मिक आस्था और समाज में एकता का संदेश देना है



