उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल पहुंचा कलेक्ट्रेट, सौंपा ज्ञापन

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर। मंडी में आ रही समस्याओं को लेकर नगर मजिस्ट्रेट शालिकराम को एक ज्ञापन सौपा गया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि मंडी समिति में बहुत सारी समस्याएं हैं उनका अति शीघ्र समाधान करना अति आवश्यक है इस पर कहा कि धान क्रय केंद्र को सब्जी मंडी चबूतरे से हटकर अनाज मंडी के नीलामी चबूतरे पर ही स्थापित कर जाना आवश्यक है

चुनावी प्रक्रिया में मतदान पेटिया मतगणना का समस्त कार्य नवीन मंडी स्थल डूंगरपुर में ही होता है इसको हटाकर नुमाइश ग्राउंड में ले जाना चाहिए मंडी समिति में हेड पंपों की मरम्मत नहीं हो पाई है जिस कारण उसमें से दूषित व कीडो से भरा पानी निकल रहा है रात्रि को मंडी में लाइट की विद्युत की समुचित व्यवस्था नहीं है।

मंडी में लगातार चोरियों की वारदात बढ़ रही है जिसको रोका जाना भी एक अत्यंत गंभीर विषय है व्यापारियों व व्यापारी प्रतिनिधियों से मंडी समिति अधिकारियों का व्यवहार अत्यधिक दूर व्यवहार पूर्ण है जिसमें सुधार लाया जाना भी एक अनिवार्य विषय है मंडी समिति का निकासी गेट लगातार अनुरोध के बावजूद भी नहीं खोला जा रहा है इस अवसर पर प्रदेश मंत्री पप्पू खान ,नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन, बाबू खान टायर वाले, नजाकत अली, परवेज अली, मोहम्मद रफी, शाहिद खान आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button