nitin nabin property: कितने करोड़ के मालिक हैं नितिन नबीन, जानें क्या करती हैं उनकी पत्नी

nitin nabin property: बिहार की सियासत में आगे बढ़ते हुए नितिन नबीन को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में उनके नाम की घोषणा की गई। बिहार सरकार में मंत्री रहे नितिन नबीन निरंतर 5 बार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष एक हलफनामा पेश किया था। इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी थी। जिसके अनुसार, 12वीं तक पढ़े नितिन नबीन के पास 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

3 करोड़ की संपत्ति, 56 लाख का कर्ज (nitin nabin net worth)

नितिन नबीन बिहार की राजनीति में एक बड़ा नाम हैं। 2006 में उपचुनाव जीतने के बाद वे 2010, 2015, 2020, 2025 के चुनावों में निरंतर विधानसभा में विधायक चुने गए। चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 3.06 करोड़ है और उन पर 56 लाख का कर्ज भी है। नितिन नबीन और उनके परिवार के पास 60 हज़ार कैश और पति-पत्नी दोनों के पास अलग-अलग बैंकों में 98 लाख रुपए थे, यह बात उन्होंने नॉमिनेशन के दौरान दिए गए डॉक्यूमेंट्स से बताई।

शेयर मार्केट में पत्नी का इन्वेस्टमेंट

BJP के नए नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नबीन ने शेयर मार्केट से दूरी बनाए रखी है, लेकिन उनकी पत्नी शेयर मार्केट में इन्वेस्टर हैं। उन्होंने मिडकैप, मल्टीकैप फंड्स में 6 लाख से ज़्यादा इन्वेस्ट किए हैं। नितिन नबीन के पास 3 LIC पॉलिसी और एक HDFC पॉलिसी है। उनकी पत्नी के पास LIC, SBI लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी हैं।

कौन हैं नितिन नबीन, जानें अब तक कौन कौन दिग्गज रह चुके हैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

और तो और नितिन नबीन की पत्नी नवीरा एंटरप्राइजेज में डायरेक्टर हैं। नितिन नबीन के पास एक स्कॉर्पियो और एक इनोवा क्रिस्टा कार है। पति-पत्नी और बच्चों के पास 11 लाख के सोने-चांदी के गहने हैं। इस हिसाब से नितिन नबीन के पास 92.71 लाख रुपए की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी और बच्चों के पास 68 लाख रुपए से ज़्यादा की चल संपत्ति है।

इस बीच, BJP के नए नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नबीन के पास कोई खेती की ज़मीन, कमर्शियल बिल्डिंग या घर नहीं है। उनकी पत्नी के पास करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें 28 लाख रुपये की खेती की ज़मीन और पटना में 1.18 करोड़ रुपये का घर शामिल है।

Related Articles

Back to top button