नितेश कुमार सिंह बने हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव

गाजियाबाद। हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ ने नितेश कुमार सिंह को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सेवाभाव और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें तीन माह में कार्यकारिणी गठित करने और प्रत्येक माह 20 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। नियुक्ति की खबर से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने नितेश कुमार सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button