नगर की बेतरतीब यातायात व्यवस्था पर “निरंजनी” हंटर

ई-रिक्शा,दो व चार चक्का वाहनों की प्रतिदिन नगरीय क्षेत्र में होगी गहन जांच-पड़ताल: राम निरंजन यादव

सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश के क्रम व अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह तथा क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक यातायात राम निरंजन द्वारा रोडवेज़ स्थित लगाई गई दो व चार चक्का वाहनों की जांच,भागते नज़र आए वाहन चालक, लाइसेंसर,हेल्मेट, काली फिल्म,वाहन के कागज़ात की कर रहे पड़ताल, जांच में आधे-अधूरे कागज़ात वालों का काटा जा रहा चालान, साथ ही भविष्य में यात्रा पर निकलने से पहले संपूर्ण कागज़ात व यातायात नियमों के पालन की दिलाई जा रही शपथ, यातायात निरीक्षक राम निरंजन ने बताया की नियम विरूद्ध चलने वाले वाहन चालकों को किसी भी दशा में बख्शा नही जाएगा,यातायात निरीक्षक ने बताया की मांडीफाई साइलेंसर व हूटर पर विशेष कार्यवाई की जाएगी,सब्जीमंडी मार्ग पर सुगम यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले ठेले खोमचे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है,राम निरंजन ने बताया की नगरीय क्षेत्र व बाईपास/हाइ-वे तथा होटल/ढाबे पर खड़े होने वाले वाहन आवागमन को बाधित न करें,यातायात नियमों का पालन करें,पुलिस का सहयोग करें,पुलिस आपकी सुरक्षा में खड़ी है।

Related Articles

Back to top button