27 में प्रदेश व ऊँचाहार में होगा बड़ा परिवर्तन : लाल बिहारी यादव

ऊँचाहार, रायबरेली। शोषित पीड़ित और वंचित लोगों के लिए नासूर बनी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी में ऊंचाहार के कार्यकर्ता पूरी तरह कमर कस चुके हैं ।

डिग्रियां लेकर नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं और निर्दोष लोगों को रोजगार देने में असफल सरकार ने लोगों को बेवजह और फर्जी मुकदमें लादकर परेशान करने की जो परिपाटी शुरू की है वह अत्यंत चिंताजनक है ।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है ।

यह बातें ऊंचाहार के बस स्टॉप स्थित सपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों नेताओं व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहीं हैं । उन्होंने कहा कि इस बार ऊँचाहार के मतदाता पुनः पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजने का काम करेंगे ।

इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हल्ला बोला । कार्यालय पहुंचे श्री यादव का सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माला फूल से जोरदार स्वागत किया है।

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज लोग गैस और डीजल पेट्रोल के लिए सारा दिन लाइन में खड़े हैं कोई सुनने वाला नही है। पीडीए ने मन बना लिया है सत्ताईस में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है।

इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासी, इंजी मानसिंह पटेल, वरिष्ठ नेता रामजियावन यादव, कमलेश मौर्या, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बीएन मौर्या, केशव यादव, शुभम पाल, डॉ नारेंद्र यादव,घनश्याम मौर्या, पूर्व प्रधान, महेश यादव, राम अभिलाष यादव, प्रबंधक राम सजीवन यादव,मन्तोष पासी, पंकज पासी, निरंकुश यादव, मनोज यादव, बिंदोश विश्वकर्मा,डॉ मंसूरी, आफताब आलम,कार्यालय प्रभारी सर्वजीत सिंह यादव समेत सैकडों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button