गनपत सहाय पी जी कॉलेज में नारी शक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर।15 सितम्बर 2026 को गनपत सहाय महाविद्यालय के सीताकुंड परिसर में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय ‘बजरंगी’ के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाईयों और जिला पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति मिशन कार्यक्रम के 5 वें चरण के फेज़ 2 के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अंग्रेज सिंह राणा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर क्षेत्राधिकारी (सी. ओ. सिटी) राघवेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र तथा महिला थाना प्रभारी हंसमती की उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में छात्राओं को राज्य सरकार के दिशानिर्देश में नारी शक्ति मिशन के अंतर्गत चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया और साथ ही महिला सहायता हेतु चलाए जा रहे विभिन्न दूरभाष नंबर जैसे 112, 1090, 108, 181, 1930, आदि के विषय में विस्तार से चर्चा की। महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार के कार्यक्रम स्वागत योग्य है इससे न केवल समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी अपितु महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
आप लोगों को यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो या आपके आस पास कोई समस्या चल रही है तो आप लोग ऊपर दिए नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ विष्णु शंकर अग्रहरि द्वारा मंच का संचालन किया गया। इस अवसर पर डॉ भोलानाथ, डॉ अजय मिश्र, डॉ दीपा सिंह, डॉ रीना त्रिपाठी, डॉ उर्मिला मिश्रा, डॉ शैलजा, डॉ पूजा श्रीवास्तव, डॉ शिखा श्रीवास्तव, राजकुमार पाण्डेय, आशुतोष श्रीवास्तव, जयेन्द्र त्रिपाठी, नंदलाल एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।



