ओवैसी की पार्टी के चार नेता कौन, BMC Election में लहराया परचम
mumbai bmc election results 2026: मुंबई महानगरपालिका चुनाव में AIMIM की एंट्री ने सियासी समीकरण बदले। मुस्लिम बहुल इलाकों में पार्टी की जीत ने स्थानीय राजनीति और मतदाताओं की उम्मीदों को नई दिशा दी।
mumbai bmc election results 2026: महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों के बीच मुंबई महानगरपालिका के नतीजों ने खासा ध्यान खींचा है। बीएमसी के चार वार्डों में AIMIM की जीत ने यह संकेत दिया है कि शहरी मुस्लिम मतदाता अब नए राजनीतिक विकल्पों को गंभीरता से देख रहे हैं। इन नतीजों से न सिर्फ सियासी समीकरण बदले हैं बल्कि स्थानीय स्तर पर विकास और प्रतिनिधित्व की बहस भी तेज हुई है।
मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM की मजबूत पकड़
गोवंडी और मानखुर्द जैसे इलाकों में AIMIM का प्रभाव पहले से नजर आता रहा है। इस बार वार्ड 134, 135, 143 और 145 में पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया कि संगठन की जमीनी पकड़ और मतदाताओं के बीच भरोसा निरंतर बढ़ रहा है। इन वार्डों में समाजवादी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है।
पार्टी के लिए ऐतिहासिक शुरुआत
वार्ड 134 से महजबीन अतीक और अतीक अहमद खान की जीत AIMIM के लिए खास मानी जा रही है। ये बीएमसी में पार्टी की पहली सीट बनी है। इस जीत के बाद इलाके में समर्थकों का उत्साह देखने लायक रहा और वहीं वार्ड 135 से इरशाद खान विजयी हुए।
वार्ड 145 में विकास के वादे के साथ जीत
वहीं वार्ड 145 से खैरुन्निसा अकबर हुसैन ने 7653 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार दीपक फालोद को 2095 वोटों के अंतर से हराया। जीत के बाद खैरुन्निसा ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। वे AIMIM नेता अकबर हुसैन की पत्नी हैं और उनकी जीत को स्थानीय राजनीति में प्रभावशाली माना जा रहा है।
RSS के कुनबे में BJP की लहर, इस क्षेत्र में अकेले ही शतक के करीब; जानें कांग्रेस की स्थिति
बता दें कि इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि मुंबई की नगर राजनीति में AIMIM अब एक अहम खिलाड़ी बनकर उभर रही है। आने वाले समय में इसका असर नीतियों स्थानीय मुद्दों और वोटर व्यवहार पर भी देखने को मिल सकता है।



