त्योहारों के मौसम में ट्रेन टिकट पर ऐसे पाएं 20 प्रतिशत की छूट
त्योहारों के दौरान ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने राउंड ट्रिप टिकट पर भारी छूट की घोषणा की है।

Ticket Booking IRCTC 2025: इस फेस्टिव सीजन में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ को कम करने के लिए एक नई स्कीम लॉन्च की है। इस योजना के तहत अगर कोई यात्री एक ही बार में आने-जाने की टिकट बुक करता है, तो उसे वापसी टिकट पर 20% तक की छूट मिलेगी।
ये स्कीम अभी शुरुआती चरण में है और इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि त्योहारों के वक्त यात्रियों को बुकिंग में आसानी हो और ट्रेनों में भीड़ का संतुलन बना रहे।
इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें
- दोनों टिकट (आने और जाने) एक ही समय में बुक करने होंगे।
- यात्री, ट्रेन रूट और कोच कैटेगरी एक जैसी होनी चाहिए।
- ये सुविधा सभी ट्रेन कैटेगरीज (स्पेशल ट्रेनों समेत) में उपलब्ध है, लेकिन फ्लेक्सी फेयर ट्रेनों पर लागू नहीं होगी।
- ऑफर केवल कन्फर्म टिकटों पर ही मिलेगा।
कहां से बुक करें टिकट (Ticket Booking 2025)
यात्री 2025 में अपनी Ticket IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए Booking कर सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर से टिकट लेना पसंद करते हैं, उनके लिए भी यह सुविधा उपलब्ध है।
एक सिलेंडर पर 200 का फायदा, नवंबर में लागू हो सकता है ये नियम
आपको बता दें कि टिकट कन्फर्म हो जाने के बाद अगर चार्टिंग के वक्त किराए में कोई बदलाव होता है, तो यात्रियों को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ेगा। यह बात भी इस स्कीम को खास बनाती है।



