कुलदीप अध्यक्ष, संजय सचिव, अतुल बने कोषाध्यक्ष
लायन्स क्लब राधे-राधे का एकवर्षीय चुनाव सम्पन्न

भरथना,इटावा। लायन्स क्लब भरथना राधे-राधे के सम्पन्न हुए एकवर्षीय कार्यकारिणी चुनाव में कुलदीप त्रिपाठी को अध्यक्ष,संजय पोरवाल को सचिव,अतुल कौशल को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने समाजसेवा के क्षेत्र में संगठन को और अधिक अग्रसर करने का संकल्प लिया।
भरथना कस्बा के मुहल्ला पुराना भरथना स्थित गोविन्द धाम में आयोजित वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी चुनाव प्रक्रिया में कुलदीप त्रिपाठी को अध्यक्ष,संजय पोरवाल को सचिव,अतुल कौशल को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संस्था के अन्य सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के तीनों पदाधिकारियों व शासन द्वारा मनोनीत सभासद श्यामजी पोरवाल नेक्से का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया।
इस मौके पर लायन प्रदीप चन्द्र पाण्डेय,एड.सुबोध दीक्षित,निशान्त पोरवाल, सुरेश शारदा,अनिल पोरवाल,गोविन्द शारदा, सीके शुक्ला,भानु वर्मा, सुशान्त उपाध्याय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



