माँ सरस्वती पूजन शुरू हुआ नये शिक्षा सत्र का शुभारम्भ

इकदिल,इटावा। इकदिल कस्बा के मोहल्ला कायस्थान की शिक्षण संस्था आदर्श प्राथमिक विद्यालय में माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ नये शिक्षा सत्र का शुभारम्भ किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.सुशील सम्राट ने माँ सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया l इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों ने भी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की l इस मौके पर प्रबंधक राम अवतार तिवारी,उप प्रधानाचार्य ऋचा तिवारी,सुमन चौहान, स्वेच्छा राजपूत,सुशीला देवी,अंजली शाक्य, प्रियांशी,अलफ़िशा, प्रियंका भदौरिया,दीप्ति, आँचल गुप्ता,प्रियंका यादव,नीतू,सृष्टि तिवारी, विकास आदि स्टाफ उपस्थित रहा।


प्रेस क्लब की सदस्यता तिथि बढ़ी, आवेदन से छूटे पत्रकारों को मिलेगा अवसर

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर प्रेस क्लब की वार्षिक सदस्यता हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 अप्रैल सायं 5 बजे कर दी गई है। यह निर्णय उन पत्रकारों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जो किसी कारणवश निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा नहीं कर पाए थे।

प्रेस क्लब जसवंतनगर के अध्यक्ष प्रेम कुमार शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि अब ऐसे सभी इच्छुक स्थानीय पत्रकार जो अभी आवेदन नहीं कर सके थे,वे निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। पिछले वर्ष से जुड़े रहे 13 पत्रकारों को भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना तथा पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

शाक्य ने बताया कि केवल मान्यता प्राप्त मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार ही सदस्यता के पात्र होंगे। प्रेस क्लब अपने सदस्यों को आईडी कार्ड एवं निःशुल्क दुर्घटना बीमा सुविधा भी प्रदान करता है। सभी प्राप्त आवेदन प्रेस क्लब इटावा को प्रेषित किए जाएंगे। प्रेस क्लब जसवंतनगर की नई कार्यकारिणी का गठन अप्रैल माह के अंत में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button