बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को मिला सम्मान
राजश्री ई-वाईक शोरूम संचालक ने क्षेत्र के 25 मेधावियों को किया सम्मानित

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर ग्राम पंचायत चांदनपुर के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 25 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह राजश्री ई-वाईक शोरूम, अजनौरा मोड़ पर आयोजित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सोनू यादव ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और यही बच्चे भविष्य में डॉक्टर, वकील, अध्यापक बनकर समाज का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने मोबाइल का अनावश्यक उपयोग न करने की अपील की।
आयोजक एवं समाजसेवी उदयवीर सिंह ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी को आगामी कक्षा में प्रवेश लेने में कोई समस्या हो तो वह संपर्क करे, हरसंभव सहायता की जाएगी। उन्होंने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रेम कुमार शाक्य ने अनाथ व असहाय बच्चों के लिए शिक्षा व भरण पोषण हेतु संचालित बाल सेवा योजना व स्पॉन्सरशिप तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह यादव व बृजेश यादव ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के बालकराम यादव, राम नरेश यादव, मान सिंह, महावीर सिंह शाक्य, श्याम सिंह, रिंकू यादव, सुखवीर आदि गणमान्य लोग अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।



