मानसिक दिव्यांग बच्चों ने दिखाया सांस्कृतिक कार्यक्रम

बच्चों का हुनर देख़ एम एस मैरिज लॉन में भावुक हुआ माहौल, बाँटे गए वस्त्र

सुलतानपुर। दुबेपुर ब्लॉक क्षेत्र के भांई गांव स्थित एम.एस. मैरिज लॉन में बुधवार को मानवता और संवेदनशीलता की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। माहौल उस समय भावुक हो गया ज़ब मानसिक मंदित विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।

मानसिक मंदित संस्थान रूरल इन्फारमेटिक एंड सोशल हारमोनी एकेडमी के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ने हर किसी को भावुक कर दिया।

मैरिज लॉन प्रबंधक मकसूद खान उर्फ मस्सन की पहल पर हुए इस आयोजन में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। तालियों की गूंज के बीच बच्चों की मुस्कान ने माहौल को भावनाओं से भर दिया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बच्चों को वस्त्र वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा, “दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ी सेवा है। ऐसे आयोजन समाज को संवेदनशील बनाते हैं।”कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को भोजन भी कराया गया। इस मौके पर मानसिक मंदित विशेषज्ञ रिशा कुमारी वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button