द्वितीय वर्षगांठ पर सामूहिक सुन्दर काण्ड शुरू
अयोध्या राम मंदिर निर्माण की द्वितीय वर्षगांठ पर भव्य आयोजन शुरू

भरथना,इटावा। अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम के मन्दिर निर्माण की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में धर्मप्रेमियों ने सामूहिक रूप से सुन्दर काण्ड पाठ सहित ढोल नंगाडों की समधुर ध्वनियों के बीच यात्रा भ्रमण कराकर प्रसाद वितरण करवाया।
गुरूवार को कस्बा के मुहल्ला महावीर नगर में धर्मप्रेमी समाजसेवियों ने अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम के मन्दिर निर्माण की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सामूहिक रूप से सुन्दर काण्ड पाठ कराया गया।
इससे पूर्व ढोल नंगाडों की समधुर ध्वनियों के बीच मुहल्ला महावीर नगर, गाँधी नगर, आजाद रोड, माता लौंगश्री मन्दिर आदि स्थान पर यात्रा भ्रमण कर जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोषों से गुंजायमान कर दिया तथा सांय कन्याभोज उपरान्त प्रसाद वितरण कराया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह सहित समाजसेवी मुकेश गुप्ता, मनोज गुप्ता,सुधांशू वर्मा, सुशील वर्मा,चन्दन वर्मा, जितेन्द्र राजावत,सौरभ वर्मा,रविन्द्र वर्मा,सौरभ दुबे,अंशू पाल,छोटू वर्मा, रामू चौहान,नितिन पोरवाल,मुकेश वर्मा, अनुराग पोरवाल सहित कई लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
संस्कार प्ले स्कूल में धूम-धाम से मनाई बसंत पंचमी
जसवंतनगर,इटावा। संस्कार प्ले स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मां सरस्वती विद्या, बुद्धि, वाणी, संगीत और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी हैं। यह पर्व प्रकृति, ज्ञान और सकारात्मकता का प्रतीक है। बच्चों ने गीत, नृत्य एवं कविता पाठ के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अभिभावकों व शिक्षकों ने सराहा। बच्चों ने एक-दूसरे को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं और उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में भाग लिया।
इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर बृजेश यादव ने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व बच्चों के जीवन में खुशियां, रंग और सकारात्मक सोच लाने का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। इस अवसर पर प्रिंसिपल मोनिका मिश्रा, रिचा जैन, रेखा अग्रवाल, तान्या सैनी, निहारिका, मुस्कान, प्रियांशी गुप्ता व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।



