हज-उमराह से लौटे यात्रियों का हुआ सम्मान सम्मान

जसवंतनगर,इटावा। नगर के पूर्व विधायक प्रतिनिधि हाजी एहसान भाई उर्फ पेंटर के आवास पर हज एवं उमराह की पवित्र यात्रा से सकुशल लौटे यात्रियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फूल-मालाओं एवं शॉल ओढ़ाकर उनका इस्तकबाल किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की दुआ की गई।
वक्ताओं ने कहा कि इस्लाम धर्म की बुनियाद अल्लाह के आदेशों के पालन और मानवता की सेवा पर आधारित है। नमाज, रोजा, जकात और हज इस्लाम के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। आर्थिक रूप से सक्षम प्रत्येक मुसलमान के लिए जीवन में एक बार हज करना फर्ज माना गया है, जबकि उमराह एक पुण्यकारी इबादत है, जिसे वर्ष के किसी भी समय किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे को हदिया (उपहार) देना आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देता है।
हज यात्रा से लौटे हाजी बहाबुद्दीन एवं उनकी शरीके-हयात फकरून निशा तथा उमराह से लौटे मोहम्मद हाशिम खान एवं उनकी वालिदा शाहीन बेगम का समारोह में विशेष सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए समाज में गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।
इस मौके पर हाजी एहसान पेंटर, सहाबुद्दीन कुरैशी, जुबैर भाई, कमाल भाई, जावेद भाई, इंतजार भाई, बुंदन खां, पेश इमाम हाफिज शमिउद्दीन, हाफिज आशिफ चिश्ती, हाफिज मोहम्मद सईद करहलवी, अब्दुल नाजिम, चुन्ने भाई उर्फ रफीक लुधपुरा, पूर्व प्रधान अली मोहम्मद, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद फरीक बरकाती, सड्डन भाई, अल्ताफ भाई, इफ्तखार, अन्नू रेडियो, समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव, शिक्षाविद एवं समाजसेवी प्रो. डॉ. धर्मेन्द्र कुमार तथा सभासद कमल प्रकाश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



